Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नगरनार पुलिस की कार्रवाई: धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, 13 मार्च 2026 (विमलेंदु शेखर झा):  बस्तर जिले के थाना नगरनार क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और लोगों को डराने-धमकाने ...

जगदलपुर, 13 मार्च 2026 (विमलेंदु शेखर झा): बस्तर जिले के थाना नगरनार क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को धारदार लोहे के हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मारकेल रोड किनारे चिंगडू ट्रैक्टर गैरेज के सामने एक व्यक्ति द्वारा हथियार लहराकर आसपास के लोगों को डराने-धमकाने और गांव का माहौल खराब करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू यादव (32 वर्ष) पिता सुंदर राम यादव, निवासी ग्राम मारकेल, थाना नगरनार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

कार्रवाई में उप निरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अजय साहू, विनोद यादव तथा डीएसएफ आरक्षक मनोज कश्यप का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments