Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


धान का उठाव नही होने से किसानों के वाहनों की लगी लंबी कतार, प्रबंधन हुआ मुश्किल, खरीदी केंद्र में बफर लिमिट से तीन गुना धान जाम

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : इन दिनों धान खरीदी केंद्रों में किसानों द्वारा लाए जा रहे धान की खरीदी शासन द्वारा किया जा रहा है। इसमें नई भाजपा सरकार के किए 31...

जगदलपुर : इन दिनों धान खरीदी केंद्रों में किसानों द्वारा लाए जा रहे धान की खरीदी शासन द्वारा किया जा रहा है। इसमें नई भाजपा सरकार के किए 3100 ₹ के दाम ने किसानों में उत्साह का काम किया है, लेकिन बस्तर जिले में अधिकतर धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव एक बड़ी समस्या बन कर उभर रहा है। 


जहां एक ओर किसान बढ़े हुए दाम से खुश हैं वहीं धान खरीदी केंद्र से मील तक धान का उठाव नही होने से किसान बस्तर जिला प्रशासन से नाखुश भी हैं। किसानों को सुबह से शाम तक अपनी पारी का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें किराए में लाए ट्रैक्टर या पिकअप का दोगुना किराया तक देना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति हमें बस्तर ब्लॉक में भी लैंप्स में देखने को मिली, जहां धान खरीदी केंद्र केसरपाल में किसानों की माला वाहक वाहनों की एक लंबी कतार हमें देखने को मिली। वहीं लोहंडीगुड़ा के दूरस्थ लैंप्स बिनता में भी बफर लिमिट से काफी ज्यादा धान इकट्ठा होने से लैंप्स प्रबंधन परेशान दिखा। कहा जा सकता है कि पूरे जिले में ही समस्याएं एक सी हैं। इन अव्यवस्थाओं के कारण लैंप्स प्रबंधन स्थान की कमी और बफर लिमिट खत्म होने से पंगु होता जा रहा है। 

उनकी बस यही मांग है कि जल्द से जल्द शासन प्रशासन शीघ्र ही धान का उठाव कर किसानों की समस्याएं कम करें। 

वहीं दूसरी ओर किसान कर्ज माफी के वादे पर भी नए भाजपा सरकार को घेरती हुई दिखाई दे रही है। बतादें कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का प्रथम बस्तर दौरा होना है। जिसमे किसान और लैंप्स संचालक अपनी बात रख सकते हैं।


No comments