जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): वीबीजी राम जी (VB G RAM G) के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा जनपद की ग्राम पंचायत आंजर में जनज...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): वीबीजी राम जी (VB G RAM G) के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा जनपद की ग्राम पंचायत आंजर में जनजागरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सहज भाषा में समझाया।
डॉ. कश्यप ने बताया कि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रति वर्ष 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पलायन पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष मंगतूराम कश्यप ने भी योजना के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया और बताया कि यह योजना गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में धनीराम बघेल, सावेद्र सेठिया, मनीष पोयम, सरपंच श्रीमती मालती कश्यप, उप सरपंच बुधराम यादव, रमेश ठाकुर, मांगीराम बेंजाम, आयतु राम कश्यप, राजेश मांझी, दशमन पोयम, बमलु कश्यप, मकर सिंह ठाकुर, करण सेठिया, समदुराम पुजारी, पंडरु राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों में योजना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया और योजना का लाभ लेने में गहरी रुचि दिखाई।
यह आयोजन न केवल योजना के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त मंच भी सिद्ध हुआ।



No comments