Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ के बड़े चेहरे संभाल रहे झारखंड और उड़ीसा के भाजपा प्रचार का जिम्मा, किरण देव से लेकर बृजमोहन तक मिली बड़ी जिम्मेदारियां

यह भी पढ़ें -

रायपुर (वेदांत झा) : छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बचे हुए स्थानों में प्रभारी बनाकर झारखंड और उड़ीसा की प्रच...

रायपुर (वेदांत झा) : छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बचे हुए स्थानों में प्रभारी बनाकर झारखंड और उड़ीसा की प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अलावा बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम और लक्ष्मी रजवाड़े का नाम प्रमुख है। बता दें किरण सिंह देव को झारखंड के बोकारो का प्रभारी बनाया गया है। 

 
फाइल फोटो : दिग्गज भाजपा नेता 


यह है प्रभारियों की जानकारी :

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, साय सरकार के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व लक्ष्मी रजवाड़ों को झारखंड में अलग-अलग लोकसभा का प्रभार दिया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सबसे ज्यादा मांग है, उन्हें बेहतर चुनाव संचालक भी माना जाता है। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र संबलपुर में प्रचार के लिए आने के लिए कहा है। हालांकि पार्टी हाई कमान ने उन्हें बलांगीर और कटक की जिम्मेदारी दी है। बृजमोहन अग्रवाल काटा भांजी में प्रचार शिविर करेंगे और दो-तीन दिन बाद वह संबलपुर जाएंगे, यहां संबलपुर में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे और शिवरतन शर्मा भी अभी तैनात हैं। दूसरी ओर सरगुजा संभाग के नेताओं को झारखंड भेजा गया है। 


प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी झारखंड में बोकारो के चुनाव प्रभार में है। वहीं राम विचार नेताम को गिरिडीह, पूर्व विधानसभा



अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को जमशेदपुर लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े को दुमका लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। दुमका से पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बहू भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन चुनाव लड़ रही है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को राजमहल लोकसभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को गोंडा लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है। यहां से वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे चुनावी मैदान में है। छगनलाल मुंद्रा को उड़ीसा के बरगढ़ लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित और झारसुगुड़ा के विधानसभा प्रत्याशी टैंक धर त्रिपाठी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सांसद सुनील सोनी और केदार गुप्ता को भी उड़ीसा और झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है।



कमल की जगह केला के निशान का कर रहे प्रचार : 


मंत्री रामविचार नेताम को झारखंड के गिरिडीह लोकसभा का प्रभार दिया गया है। नेताम के साथ यहां के कई और नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। गिरिडीह लोकसभा सीट से भाजपा नहीं बल्कि सहयोगी दल ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट यूनियन के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।


चौधरी मौजूदा सांसद भी हैं। उनका चुनाव चिन्ह केला है। अब छत्तीसगढ़ के नेताओं को कमल से हटकर चुनाव चिन्ह केला का प्रचार करना पड़ रहा है। पार्टी का आदेश है, इसलिए वो इसका पालन भी कर रहे हैं।


No comments