Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Exclusive: क्या भाजपा छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल करने वाली है? पढ़िए रिपोर्ट!

यह भी पढ़ें -

रायपुर : लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ से शानदार प्रदर्शन कर बीजेपी ने 10 सीटें अपने नाम कीं, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय की र...

रायपुर : लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ से शानदार प्रदर्शन कर बीजेपी ने 10 सीटें अपने नाम कीं, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय की रणनीति का अहम योगदान रहा। 



इस जीत के चलते साय का कद दिल्ली हाईकमान के बीच काफी बढ़ गया है। विष्णुदेव साय की रणनीति ने दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा और शिव डहरिया जैसे नेताओं को करारी शिकस्त दी है, जिससे पार्टी हाईकमान उनसे बेहद खुश है।



साय अब दो दिन के प्रवास पर नवनिर्वाचित सांसदों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उनकी चर्चा छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी हो रही है। 


• कोरबा सीट पर हार से नाराजगी

दिल्ली हाईकमान को कोरबा सीट हारने से निराशा हुई है, क्योंकि यह सीट उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है। इसके चलते कोरबा से दो मंत्रियों, श्री लखन लाल देवांगन (उद्योग और श्रम मंत्री) और श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री) को हटाए जाने की संभावना है। दोनों को विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे की हार का जिम्मेदार माना जा रहा है। 


• अमर अग्रवाल और अजय चंद्राकर का उभरता कद

बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने से उनकी सीट भी खाली हो रही है, और पहले से एक मंत्री पद खाली चल रहा था। इस प्रकार कुल चार लोगों को मंत्रीमंडल में स्थान मिलने की संभावना है। बिलासपुर लोकसभा से क्लस्टर प्रभारी रहे अमर अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू की जीत हुई है, जिससे उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसी प्रकार, कुरूद के विधायक एवं लोकसभा चुनाव के क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर के भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

रायपुर से पुरंदर मिश्रा का नाम भी चर्चा में



उत्तर रायपुर से विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर लोकसभा के साथ-साथ ओडिशा लोकसभा और विधानसभा चुनावों में शानदार प्रचार कर जीत का परचम लहराया है। इससे मुख्यमंत्री श्री साय और उच्च कमान भी खुश हैं, जिससे उनका मंत्रीमंडल में शामिल होना सुनिश्चित माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, अमित शाह के साथ आज होने वाली बैठक के बाद प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पूर्व मंत्रिमंडल के विस्तार की अनुमति भी मिलने की संभावना है।

No comments