Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 महिला मजदूर घायल

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 12 से अधिक महिला मजदूर घायल ...

जगदलपुर : दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 12 से अधिक महिला मजदूर घायल हो गईं। यह घटना तब हुई जब महिलाओं को खेत में रोपा लगाने के बाद वापस घर छोड़ने के लिए ले जाया जा रहा था और ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ में पलट गई।



राजुर निवासी एक युवक ने चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा से 23 महिला मजदूरों को खेत में रोपा लगाने के लिए सुबह ले गया था। काम पूरा होने के बाद, वह सभी महिलाओं को वापस उनके गांव चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा लौटाने जा रहा था। लगभग 6 बजे के करीब, जैसे ही ट्रैक्टर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचा, ऊँचाई के कारण ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ पाया और ट्रॉली पलट गई।


मौके पर चीखपुकार और बचाव कार्य

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पहले आठ घायलों को तोकापाल के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। इनमें फूलमनी (16 वर्ष), दसमती (19 वर्ष), और शांति (35 वर्ष) शामिल हैं, जिनका उपचार मेकाज में जारी है।


इस हादसे की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और घायल महिलाओं के इलाज की स्थिति का जायजा लिया। मेकाज अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल महिलाओं की स्थिति अब स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है।


इस हादसे ने एक बार फिर से ग्रामीण इलाकों में मजदूरों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था की समस्याओं को उजागर किया है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस घटना से सबक लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय करे और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए।

No comments