Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कोंडागांव पुलिस ने बड़ी दुर्घटना टाली: 10 किलो का जिंदा आईईडी बम बरामद

यह भी पढ़ें -

कोंडागांव (फागू यादव) : कोंडागांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो के जिंदा आईईडी बम को बरामद किया। इस...

कोंडागांव (फागू यादव) : कोंडागांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो के जिंदा आईईडी बम को बरामद किया। इस गंभीर खतरे को समय रहते नष्ट करने में पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम ने सावधानीपूर्वक कार्य किया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोंडागांव पुलिस की संयुक्त टीम, जिसमें थाना इरागांव और धनोरा के पुलिसकर्मी शामिल थे, एसडीओपी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित इरागांव क्षेत्र के कोटकोडो, तमोरा, और किलेनर क्षेत्रों में नियमित गश्त के लिए निकली थी। गश्त के दौरान, पुलिस ने 5-5 किलो के दो आईईडी बम बरामद किए, जिन्हें नक्सलियों ने पुलिस फोर्स को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से लगाया था।



कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट किया। इस सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई और इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्रों में संभावित नुकसान को रोका जा सका।


इस पूरी कार्यवाही में एसडीओपी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री, निरीक्षक राजकुमार सोरी, प्र.आर. जितेंद्र सेठिया, लखन लाल नाग, अरुण मरकाम, सुखनंदन पिस्दा, भूपेंद्र साहू, नेमसिंह मरकाम, और नेहरू सोम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कोंडागांव पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया गया है, जिसके लिए समस्त पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

No comments