• कमरे व कुर्सी की अंधी लालसा में बौरा गये हैं कांग्रेस के नेता, नगर निगम का कामकाज प्रभावित करने की कुमंशा हुई उजागर • एक सप्ताह में छ: वार...
• कमरे व कुर्सी की अंधी लालसा में बौरा गये हैं कांग्रेस के नेता, नगर निगम का कामकाज प्रभावित करने की कुमंशा हुई उजागर
• एक सप्ताह में छ: वार्डों में लगी महापौर चौपाल, जिसमें तीन कांग्रेस पार्षदों के वार्ड शामिल
![]() |
आलोक अवस्थी |
जगदलपुर : कमरे और कुर्सी की अंधी लालसा में कांग्रेस के नेता बौरा गये हैं और हद पार करते हुये अब जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये वार्डों में लगातार लगाये जा रहे महापौर चौपाल अभियान को गलत ठहराने में उतावले हो रहे हैं और अभियान का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्षद दल के बड़े और छोटे, दोनों नेता प्रतिपक्ष ने वार्ड वार चलाये जा रहे महापौर चौपाल का खुलेआम विरोध किया है। कांग्रेस की मानसिकता का स्तर किस श्रेणी में पहुँच गया है, यह समझा जा सकता है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक ढिठाई से बाज आये। जनता से जुड़े कार्यो व जन हित अभियान को गलत बताना एक तरह से जनता जनार्दन का ही विरोध करना है। कांग्रेस का यह राजनीतिक व्यवहार अनुचित है। कांग्रेस अपनी सोच व नीति में सुधार लाये।
आलोक अवस्थी ने कहा कि तीन हफ्ते से निगम कार्यालय के दरवाजे में बैठकर कांग्रेसी पार्षद सिर्फ तमाशा ही कर रहे हैं। नगर निगम के कामकाज को प्रभावित करने की उनकी कुमंशा उजागर हो गयी है। कांग्रेस जिला संगठन और कांग्रेस के पूर्व विधायक ने एक कमरे व कुर्सी को मुद्दा बना कर कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम का घेराव प्रदर्शन तक कर डाला। फिर भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय विधायक किरण देव के समक्ष कांग्रेस पार्षद दल कमरे व कुर्सी की याचना करने भी पहुँच गया। इतना सब करने के बाद कांग्रेस और उसके नेतागण जनसमस्याओं के समाधान के लिये वार्डों में लग रहे महापौर चौपाल का विरोध करने पर उतर आये हैं।
आलोक अवस्थी ने कहा कि बीते एक सप्ताह में नगर निगम क्षेत्र के छ: वार्ड में महापौर चौपाल लगायी जा चुकी है। जिसमें तीन कांग्रेस पार्षदों के वार्ड शामिल है। महापौर चौपाल में समस्याओं का त्वरित निदान करने अथक प्रयास हो रहा है। बारिश के बावजूद भी महापौर चौपाल सकारात्मक भाव से जन हितार्थ निरंतर लगाया जा रहा है। ऐसे अभियान का कांग्रेस सिर्फ विरोध करने के नाम पर विरोध की राजनीति का खेल कर रही है। कांग्रेस यह न भूले कि शहर की जागरूक जनता सब देख रही है।
No comments