Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

दुर्दांत नक्सली लीडर विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी गिरफ्तार, 24 लाख का इनामी माओवादी पुलिस की गिरफ्त में

यह भी पढ़ें -

बीजापुर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आतंक का पर्याय बने दुर्दांत नक्सली लीडर विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

बीजापुर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आतंक का पर्याय बने दुर्दांत नक्सली लीडर विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि विकास पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख और महाराष्ट्र सरकार की ओर से 16 लाख का इनाम घोषित था। इस तरह विकास कुल 24 लाख का इनामी नक्सली था।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी नक्सलियों के दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन के अहेरी दलम में DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) के पद पर कार्यरत था और माओवादी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। गिरफ्तार नक्सली लीडर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों में लगातार माओवादी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। 


पुलिस के अनुसार, विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी एक राज्य में माओवादी घटना को अंजाम देकर दूसरे राज्य में छिप जाता था, जिससे वह आसानी से सुरक्षा बलों से बचने और नई नक्सली घटनाओं की योजना बनाने में सफल हो जाता था। महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के माओवादी कमांडरों के साथ उसकी गहरी सांठगांठ थी और वह इन राज्यों में नक्सली घटनाओं में सक्रिय था। 


महाराष्ट्र के गढ़चिरौली अहेरी दलम के DVCM होने के नाते उसे छत्तीसगढ़ के सरहदी नेशनल पार्क एरिया कमेटी के लीडर द्वारा चिकित्सा सहायता मिल रही थी। पुलिस के अनुसार, विकास को इलाज के लिए ले जाते समय फरसेगढ़ पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार माओवादी से नगद 80 हजार रुपये, माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य, पाम्फलेट, नोटबुक और दवाइयां बरामद की गई हैं। 


विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 25 से अधिक और बीजापुर में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों ने एक बड़े माओवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। पुलिस इस सफलता को नक्सल विरोधी अभियानों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मान रही है।

Slide 1
Slide 2

No comments