रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हल्...
- Advertisement -
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। सरगुजा और बस्तर संभाग में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटों की संभावना बनी हुई है।
• सरगुजा और बस्तर में बारिश के संकेत :
सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बस्तर और उसके आसपास गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। गुरुवार को बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों, जैसे कुटरू, तोकापाल, बकावंड और लोहंडीगुड़ा में 10 से 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।
• तापमान में गिरावट की संभावना :
हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक स्थिर रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, दंतेवाड़ा में सर्वाधिक तापमान 30.4 डिग्री और बलरामपुर में न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।
ऊपरी हवा में बने चक्रीय चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हल्की वर्षा जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि गरज-चमक के दौरान सतर्क रहें और खुले स्थानों पर जाने से बचें।
आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत हैं, ऐसे में लोग गर्म कपड़े तैयार रखें।
No comments