Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कांग्रेस ने किया कलेक्टर ऑफिस का घेराव, अमित शाह का पुतला जलाकर जताया विरोध

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान के खिलाफ देशभर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान के खिलाफ देशभर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और अमित शाह का पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।


कांग्रेस का कहना है कि अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा, "बाबा साहब अंबेडकर ने इस देश को समानता और स्वतंत्रता का अधिकार दिलाया। उनके योगदान को कम आंकना और उनका अपमान करना अस्वीकार्य है। अमित शाह को इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और प्रधानमंत्री को उन्हें गृह मंत्री के पद से हटाना चाहिए।"


प्रदर्शन में उठाए गए मुद्दे :
कांग्रेस ने अमित शाह के बयान के अलावा छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, धान खरीदी, महिला सम्मान और नक्सली समस्या जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता के बीच विश्वास खो चुकी है।

• भाजपा ने किया पलटवार :
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि, "कांग्रेस बुरी तरह हताश है और अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया, जबकि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया। यह प्रदर्शन केवल वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।"

पुलिस प्रशासन की सतर्कता से घेराव असफल :

कांग्रेस के भारी दलबल के बावजूद पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते कलेक्टर कार्यालय का घेराव असफल रहा। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जनता की प्रतिक्रियाएं :
स्थानीय जनता ने इस मुद्दे पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कांग्रेस का विरोध जायज है, जबकि अन्य इसे राजनीति से प्रेरित कदम मानते हैं।

अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर छिड़ा यह विवाद राजनीतिक गर्मी बढ़ा रहा है। दोनों दलों के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा किस दिशा में आगे बढ़ता है।

No comments