Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यशाला आयोजित शहर से गांव तक निकलेगी तिरंगा यात्रा – रुप सिंह मण्डावी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल मंडल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और विभाजन विभिषिका स्मृति दि...

जगदलपुर:  दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल मंडल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति का उत्सव है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव-गांव तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे और हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेंगे।

मण्डावी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभियान को जनांदोलन का रूप दें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।

कार्यशाला में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी, जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ओजस्वी मण्डावी, पायल गुप्ता और रूबी शैलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।


No comments