Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तोकापाल में वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

यह भी पढ़ें -

तोकापाल:   मनुष्य का जीवन अनमोल है, सड़क पर ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसी संदेश को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिले में कलेक्ट...

तोकापाल:  मनुष्य का जीवन अनमोल है, सड़क पर ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसी संदेश को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिले में कलेक्टर के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में तोकापाल के हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों से कुल 10-10 विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को 10 मिनट में अपने विचार रखने का अवसर दिया गया। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की वाक्-कला, तर्क और प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक सुना। बच्चों की प्रस्तुति इतनी प्रभावी रही कि उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की।




प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :

प्रथम स्थान – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तोकापाल (नकद पुरस्कार ₹2500)।

द्वितीय स्थान – हिंदी माध्यम विद्यालय तोकापाल (₹2000)।

तृतीय स्थान – हायर सेकेंडरी स्कूल मावली भाटा (₹1500)।

सांत्वना पुरस्कार – हाई स्कूल राजूर (₹1000)।

विजेता प्रतिभागियों में पृथ्वी नाग, इंद्रेशकुमार विश्वकर्मा, समग्र जैन, तृषा ठाकुर, हेमेश्वरी सेठिया, सक्षम जैन, मोक्ष ठाकुर, संजना नाग, कृति सोनी और सृष्टि शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम, विद्यालय प्राचार्य विधु शेखर झा, जेपी पाठक, निर्मल यादव, विक्रम सिंह परिहार, नोडल अधिकारी तरुण ठाकुर, उप प्राचार्य इरम रहीम सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शिक्षक उपस्थित थे।

आयोजकों ने बताया कि प्रथम तीन स्थान प्राप्त टीम को इसी माह के अंत में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

No comments