जगदलपुर: सनातन क्षेत्रीय मंच सक्षम ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन ने युवाओं को नई जिम्मेदारियां ...
जगदलपुर: सनातन क्षेत्रीय मंच सक्षम ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन ने युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए इसे और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
संगठनात्मक दृष्टि से शुभम गुप्ता को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं अजय सेठिया को बस्तर जिला अध्यक्ष और हेमराज कश्यप को कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सुनील नत्थानी, दुर्गा प्रसाद कवि और आशीष करमचंदानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ओम साहू को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
नगर स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। दुर्गेश सिंह (डिंपू) को जगदलपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नगर स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी उन्हीं के नेतृत्व में होगी। उनके साथ डॉ. दिलेश जोशी को कार्यकारी नगर अध्यक्ष, सत्यम सोमवंशी को नगर मंत्री तथा राहुल पांडे (चंकी) को नगर सहमंत्री बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा सक्षम अध्यक्ष कुणाल चालीसगांवकर, महामंत्री ऋषि भटनागर और संभागीय अध्यक्ष भवानी प्रसाद सतपथी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से की गई।
सक्षम की यह नई टीम संगठनात्मक ऊर्जा और सामूहिक नेतृत्व के साथ क्षेत्र में सक्रियता को और अधिक गति देने के लिए प्रतिबद्ध मानी जा रही है।
No comments