Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ग्राम मांदर के बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जायेगी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मांदर का शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ दौरा क...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

जगदलपुर:  लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मांदर का शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और राहत सामग्री का वितरण किया।


श्री पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ आपदा से प्रभावित किसी भी परिवार को सहायता से वंचित नहीं रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विदेश प्रवास के दौरान भी बस्तर में आयी बाढ़ की स्थिति पर गंभीरता से संज्ञान लिया था और प्रभावितों को त्वरित सहायता एवं आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।


भाजपा जिला अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली और यह भी आश्वस्त किया कि पीड़ितों को हर संभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी।

दौरे के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, रोहित त्रिवेदी, बलदेव मण्डावी, अतुल सिम्हा, वीरेंद्र जोशी, मंगतूराम कश्यप, पद्मा कश्यप, चन्द्रभान कश्यप, पाण्डू कोर्रामी, शिव नंदन पेगड़, बलिराम कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Slide 1
Slide 2

No comments