जगदलपुर, 30 अगस्त 2025: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही तीन दिवसीय खेल ...
जगदलपुर, 30 अगस्त 2025:
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में शनिवार को प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता और बालक-बालिकाओं के लिए कराते प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
वरिष्ठ नागरिकों की पैदल चाल प्रतियोगिता
400 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
पुरुष वर्ग में:
प्रथम स्थान – श्री एच.वाई. कुकड़े
द्वितीय स्थान – श्री दीपक नाथन
तृतीय स्थान – श्री रामनाथ ईश्वर
महिला वर्ग में:
प्रथम स्थान – श्रीमती पद्मिनी मौर्य
द्वितीय स्थान – श्रीमती कलावती मौर्य
तृतीय स्थान – श्रीमती मनीता राज
कराते प्रतियोगिता के परिणाम:
8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न आयु वर्गों में कराते की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
8 वर्ष वर्ग:
बालिका: एंजल साहू (प्रथम), शांभावी महंत (द्वितीय), तेजल देवांगन (तृतीय)
बालक: शिवेश सिंह (प्रथम), संक्षिप्त ठाकुर (द्वितीय), जेवियर (तृतीय)
10 वर्ष वर्ग:
बालिका: नव्या साहू (प्रथम), अनुकृति कश्यप (द्वितीय), सृष्टि साहा (तृतीय)
बालक: तेजस नायर (प्रथम), जे. नीवीन कृष्णा (द्वितीय), परीक्षित (तृतीय)
12 वर्ष वर्ग:
बालिका: कुमारी अनमोल गौतम (प्रथम), समीक्षा सिंह (द्वितीय), यशस्वी सिंह (तृतीय)
बालक: चिराग ठाकुर (प्रथम), वरिका इमानुएल (द्वितीय), अभ्युदय देव (तृतीय)
14 वर्ष वर्ग:
बालिका: जे. सतीश्वरी (प्रथम), अंशिका कुरील (द्वितीय), अन्या सलीम (तृतीय)
बालक: खुशवंत पाण्डेय (प्रथम), हिमांशु परिया (द्वितीय), यशराज ठाकुर (तृतीय)
14 वर्ष से अधिक वर्ग:
बालिका: येजीना श्रेया सुना (प्रथम), ग्रेसी नायर (द्वितीय), अदया महंत (तृतीय)
बालक: वेदांत साहू (प्रथम), गीतांशु साहू (द्वितीय), हेमंत ठाकुर (तृतीय)
निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक की भूमिका ममता पांडे, के. ज्योति, गुरप्रीत कौर, मार्कण्डेय सिंह, एम. प्रशांत नायडू एवं आनंदिता सिंह ने निभाई।
इन प्रतियोगिताओं ने न केवल वरिष्ठ नागरिकों को खेल भावना से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि बालक-बालिकाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।
No comments