Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक वेदप्रकाश पाण्डेय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाजपा जिला कार्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर देशभक्ति के रंग में सराबोर ह...

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में परिसर को तिरंगों से सजाया गया, जहाँ चारों ओर लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने एक अद्भुत और प्रेरणादायक दृश्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि तिरंगा मात्र एक झंडा नहीं, बल्कि यह भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा, “हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और इसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुँचाना है, जिसे हम जन-जन का आंदोलन बनाएंगे।”

अभियान के दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, जिला मंत्री नरसिंह राव, ललिता बघेल, जगदलपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, रंजीत पांडे, दिनेश पाणीग्राही, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments