रायपुर: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) प्रांगण, शंकर नगर रायपुर में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर राज्य स्तरीय वा...
रायपुर: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) प्रांगण, शंकर नगर रायपुर में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी संभागों से चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल 15 दलों ने पक्ष और विपक्ष में अपनी बात रखते हुए उच्चस्तरीय प्रस्तुति दी।
बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल के विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों ने सटीक तथ्यों और तार्किक तर्कों के साथ अपनी बात रखी, जिससे निर्णायक मंडल प्रभावित हुआ। परिणामस्वरूप बस्तर संभाग की टीम को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मंच से ₹25,000 का सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में पृथ्वी नाग, सक्षम जैन, इंद्रेश कुमार विश्वकर्मा, मोक्ष ठाकुर, समग्र जैन, तिषा ठाकुर, सोनी मौर्य, हेमेश्वरी सेठिया, पुरुषोत्तम बघेल और विकास कुमार कश्यप शामिल रहे।
प्रतियोगिता में संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा दल प्रभारी रहे। साथ ही शिक्षिका नीलम भास्कर, काजल यादव, इरम रहीम और भूमिका साहा सहित अन्य शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
बस्तर संभाग के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर संयुक्त संचालक शिक्षा श्री राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल और खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम सहित विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों ने टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




No comments