Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शिक्षक दिवस पर भाजपा ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान शिक्षक भविष्य के निर्माता, सदैव सम्मानीय – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया। भाजपा जिला कार्यालय में...

जगदलपुर:  भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया। भाजपा जिला कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

श्री देव ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुजन हमारे मार्गदर्शक हैं, वे सदैव सम्माननीय हैं। शिक्षक ही भविष्य का निर्माण करते हैं और उनका सम्मान कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।


समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों सुश्री अनिता राज, के.के. द्विवेदी, गौतम आचार्य, हेमन्त पाणिग्रही एवं कीर्ति राम नाग का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी शिक्षकों के योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर दक्षिण बस्तर के बलिदानी शिक्षा दूतों, संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सराफ तथा पूर्व विधायक संतोष बाफना की माता श्रीमती सोनीबाई बाफना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर सभी ने दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।


कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, शिक्षा विभाग सभापति कलावती कसेर, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय निगम में शिक्षा विभाग सभापति कलावती कसेर, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, पुरूषोत्तम जोशी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, रंजीत पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, छबिलेश्वर जोशी, राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, अतुल सिम्हा, शशिनाथ पाठक,योगेश शुक्ला,दशरथ गुप्ता, दिगम्बर राव, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह यादव, राजा यादव, यशवर्धन राव, रौशन झा, राजपाल कसेर, गायत्री बघेल, गिरिजा गुप्ता, बसंती समरथ, प्रकाश रावल, बंटू पाण्डेय, शैलेन्द्र भदौरिया आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments