Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

हर मोर्चे पर फेल साय सरकार, NHM कर्मियों की जायज़ मांगें पूरी करे – सुशील मौर्य

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों की हड़ताल और सामूहिक इस्तीफे को ...

जगदलपुर:

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों की हड़ताल और सामूहिक इस्तीफे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जनता इलाज के लिए भटक रही है, लेकिन राज्य सरकार संविदा कर्मियों की जायज़ मांगों को पूरा करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है।


श्री मौर्य ने कहा कि 18 अगस्त से एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिनमें नियमितीकरण, 27% वेतन वृद्धि, ग्रेड पे निर्धारण, 10 लाख की कैशलेस बीमा योजना, स्थानांतरण सुविधा, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश और अनुकंपा नियुक्ति जैसी मांगे शामिल हैं। लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुकी है, जिसके विरोध में 16,000 से अधिक कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार "मोदी की गारंटी" तक को पूरा नहीं कर पा रही और इसके बजाय प्राइवेट अस्पतालों को लाभ पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। मौर्य ने कहा –

जनता की मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, पोषण पुनर्वास केंद्रों, आंगनबाड़ियों और सरकारी स्कूलों में बच्चों की जांच बंद हो गई है। यह सरकार जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों पर लाठीचार्ज और जेल की धमकियों जैसी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इसे "तानाशाही रवैया" बताते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कर्मियों की मांगें पूरी नहीं कीं तो कांग्रेस पार्टी एनएचएम कर्मचारियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी।

No comments