जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस स...
जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से आरंभ होकर गांधी जयंती पर पूर्णता को प्राप्त होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुँचकर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, संगोष्ठी सहित अनेक सेवा कार्यों में शामिल होंगे।
इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा और जन सेवा ही भाजपा का ध्येय वाक्य है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर समर्पण भाव से कार्य करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, लोकल फॉर वोकल का प्रचार, खेलकूद प्रतियोगिताएँ और विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सभी बूथों पर मनाई जाएगी।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का विस्तार से विवरण जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने प्रस्तुत किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरे समर्पण और कर्मठता से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,
पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, बलदेव मण्डावी,संतोष बघेल,मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, पीताम्बर कश्यप, सुखदेव मण्डावी, महेन्द्र सेठिया, मंगतु कश्यप, सुनील कुहरामी, हरिराम मण्डावी, देवीप्रसाद बेंजाम, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अतुल कौशल, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, रंजीत पाण्डेय, विक्रम सिंह यादव, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, सुधा मिश्रा, नरेंद्र पाणिग्रही,प्रदीप देवांगन, राजेश श्रीवास्तव आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments