भानपुरी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर भानपुरी ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ जमकर विरोध ...
भानपुरी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर भानपुरी ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री पर एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को थप्पड़ मारने और उसकी माँ के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इसी के विरोध में करन्दोला मुख्य चौक पर मंत्री का पुतला दहन किया गया और निवास कार्यालय का घेराव कर घंटों तक धरना दिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और रैली के रूप में मंत्री निवास कार्यालय तक कूच किया। पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और बड़ी संख्या में लोग विरोध में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री सत्ता के घमंड में आम कर्मचारियों और जनता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मंत्री केदार कश्यप तुरंत इस्तीफा दें, अन्यथा कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए।



No comments