Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा, केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हुए हमले

यह भी पढ़ें -

रायपुर/बिलासपुर, 09 सितंबर 2025: कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा सोमवार को बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प...

रायपुर/बिलासपुर, 09 सितंबर 2025:

कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा सोमवार को बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत प्रभारी सचिवगणों की मौजूदगी में संपन्न हुई। सभा में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि वोट चोरी को लेकर कांग्रेस हर जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष बनाने की बजाय भाजपा ने उसे अपने प्रभाव में कर लिया है। दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि यदि उनमें नैतिकता है तो राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सवालों का जवाब दें।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर में लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं और सरकार त्योहारों में व्यस्त है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। उन्होंने कहा – राहुल गांधी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का शंखनाद कर पूरे देश को जागरूक किया है। अब हमें इसे गांव-गांव, गली-मोहल्ले तक पहुंचाना है।

बैज ने राज्य सरकार पर किसानों, युवाओं, शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों की अनदेखी का आरोप लगाया।


नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ‘‘उधार के प्रधानमंत्री’’ हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत और नतीजों में बड़ा अंतर दिखा, जिससे स्पष्ट है कि फर्जी वोटिंग और गड़बड़ी हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने तथ्य उजागर कर चुनावी गड़बड़ियों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा  लोग मानने को तैयार नहीं कि भाजपा सरकार कैसे बनी, जनता कहती है हमने कांग्रेस को वोट दिया था। काम की वजह से हमारी सरकार नहीं गिरी, बल्कि वोट चोरी से भाजपा की सरकार बनी।


बघेल ने प्रदेश सरकार पर खाद की कमी, स्कूल बंद करने, गोठान और गोबर खरीदी बंद करने तथा बिजली बिल बढ़ाने जैसे आरोप भी लगाए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा में ही हजारों फर्जी वोट जोड़े गए, एक घर से 20-20 नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2000 वोट नोटा में गिने गए और कांग्रेस को महज 94 वोट से हरवा दिया गया। समय आने पर हम सबूत पेश करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज किया जाएगा। रायगढ़ से अगली बड़ी रैली की शुरुआत होगी। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र खतरे में है और ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ आंदोलन को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।


No comments