Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जीएसटी सुधार से जनता और व्यापार को मिलेगा लाभ : किरण सिंह देव

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक...

जगदलपुर:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। आयकर में छूट के बाद अब जीएसटी में किए गए व्यापक सुधार आम जनता, व्यापारियों, किसानों और उद्योग जगत के लिए वरदान साबित होंगे।

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए श्री देव ने बताया कि जीएसटी में चार स्लैब के स्थान पर दो स्लैब रखे गए हैं। रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य कर दिया गया है, जबकि कई उत्पादों पर कर 10 प्रतिशत तक घटाया गया है। इसके साथ ही ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, शैक्षणिक वस्तुएँ, बीमा, स्वास्थ्य सेवाएँ और इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल उत्पाद भी अब किफायती हो जाएंगे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन सुधारों से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी। वस्त्र एवं हस्तशिल्प उद्योगों को विशेष लाभ होगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कारीगरों को सहारा मिलेगा। ऑटोमोबाइल और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के समय देश में 66.5 लाख करदाता थे, जो अब बढ़कर 1.51 करोड़ हो चुके हैं। वर्ष 2024-25 में सकल जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपये रहा, जो चार वर्षों में दोगुना हो गया।

श्री देव ने कहा कि किसानों को भी इस सुधार से बड़ी राहत मिलेगी। कृषि उपकरण सस्ते होने से लागत घटेगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। वहीं, तेंदूपत्ता को 18 प्रतिशत कर स्लैब में रखने से जनजातीय अंचल के संग्राहकों को सीधा लाभ होगा।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में बताया कि राज्य को आर्थिक सुधार और बेहतर प्रबंधन के चलते प्रोत्साहन राशि के रूप में 6200 करोड़ रुपये मिले हैं। बीते 10-11 वर्षों में राज्य को अतिरिक्त एक लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक नैतिकता को ताक पर रख दिया है और अपशब्दों की राजनीति कर रही है। जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

पत्रवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments