Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मुद्दाविहीन कांग्रेस अब चरित्र पर कर रही है हमला – अरुण सिंह भदौरिया

यह भी पढ़ें -

सुकमा:   जगदलपुर सर्किट हाउस की कथित मारपीट घटना पर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया ने पूरी तरह निरा...

सुकमा:  जगदलपुर सर्किट हाउस की कथित मारपीट घटना पर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया ने पूरी तरह निराधार बताते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है और मंत्री केदार कश्यप जैसे लोकप्रिय आदिवासी नेता को बदनाम करने के लिए झूठ और साजिश का सहारा ले रही है।

भदौरिया ने कहा कि केदार कश्यप और उनके परिवार का दशकों का सार्वजनिक जीवन उनकी विनम्रता और सेवाभाव का प्रमाण है। कश्यप जी कई बार मंत्री पद पर रहते हुए भी सदैव जमीन से जुड़े रहे हैं। उनके कार्यकर्ता उन्हें देवतुल्य मानते हैं, वहीं कांग्रेस आदिवासी नेताओं को अपमानित करने और हाशिए पर धकेलने का इतिहास रखती है।


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपमानजनक कार्टून बनाया, फिर उनके चेहरे पर गोबर फेंकवाया और अब केदार कश्यप को निशाना बनाया जा रहा है। यह कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है।

भदौरिया ने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा सर्किट हाउस कर्मचारी से जबरन बयान दिलवाने का वीडियो इसका सबूत है कि झूठे प्रचार के माध्यम से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन भ्रामक आरोपों की कानूनी पड़ताल की गई तो कांग्रेस एक बार फिर बेनकाब होगी।

भाजपा नेता ने कहा कि पिछले 15 वर्ष और वर्तमान कार्यकाल के 20 महीनों में मंत्री केदार कश्यप बस्तर के हर क्षेत्र में पहुंचकर सभी वर्गों के सुख-दुख में शामिल हुए हैं और विकास को गति दी है। “कांग्रेस इन उपलब्धियों को पचा नहीं पा रही है, इसलिए चरित्र पर हमले की साजिश रच रही है। जनता बहुत जल्द इसका जवाब देगी।”

No comments