Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  बस्तर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है...

जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार कुम्हारपारा निवासी विशाल दफादार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 सितम्बर की रात उसकी नीले-सफेद रंग की टीव्हीएस अपाचे (क्रमांक CG-18-Q-4907) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।


पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार दत्ताहरिराव धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित कर दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम 

1. अलबर्ट नायक पिता रविद नायक, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मारकेल, थाना नगरनार।

2. पवन नाग पिता जयलाल नाग, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, जगदलपुर।

पूछताछ में दोनों ने अपाचे बाइक के साथ एक अन्य हीरो होंडा (क्रमांक CG-17-J-5961) चोरी करना भी स्वीकार किया। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दोनों आरोपियों को सोमवार, 8 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली टीम के निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक परिमल दास, प्रधान आरक्षक अनंत राम बघेल तथा आरक्षक बंशी मौर्य, केशव चंद्रा और सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments