Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


उलनार में सांसद महेश कश्यप ने सुना प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें अंक का सामूहिक श्रवण बस्तर जिले के ग्राम उलनार, बू...

जगदलपुर:   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें अंक का सामूहिक श्रवण बस्तर जिले के ग्राम उलनार, बूथ क्रमांक 201 में किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।


सांसद महेश कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात केवल एक प्रसारण नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद और समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और अनेक योजनाओं के माध्यम से यहां विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

उन्होंने ग्रामीणों से आगामी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी के अवसरों में प्राथमिकता दी जाती है।

सांसद कश्यप ने यह जानकारी भी साझा की कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित कई केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं को बस्तर दशहरा में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के मुरिया दरबार की ऐतिहासिक रस्म में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन बस्तरवासियों के लिए गौरव का विषय होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार नक्सलमुक्त बस्तर के लक्ष्य के साथ विकास और सुरक्षा दोनों को समान महत्व दे रही है। उन्होंने बस्तर के लिए तैयार किए गए विकास रोडमैप पर भी प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, माताओं और बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री मोदी का संदेश ध्यानपूर्वक सुना। इसके पश्चात् उपस्थित जनों को आवश्यक घरेलू सामग्री भी वितरित की गई।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद भगत सिंह और भारत रत्न लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेंगे और लता मंगेशकर के गीत भारतीय संस्कृति के आत्मा समान हैं।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज भारत की बेटियां व्यवसाय, शिक्षा, विज्ञान और खेलकूद हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार के प्रयासों से दुर्गा पूजा और छठ महापर्व जैसी सांस्कृतिक परंपराएँ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुई हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, बूथ अध्यक्ष मधुसूदन देवदन्त, मयीश्रम सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments