Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत 8.550 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   जिले में अवैध शराब की तस्करी पर लगातार अंकुश लगाने पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नगरनार पुलिस ने शुक...

जगदलपुर:  जिले में अवैध शराब की तस्करी पर लगातार अंकुश लगाने पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नगरनार पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 8.550 लीटर अंग्रेजी शराब और एक पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-20-K-8346) जब्त की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान नागेश्वर मंडावी (25 वर्ष), निवासी बतबनी रावणपारा, जिला कांकेर, हाल राम मंदिरपारा, नगरनार और धरमू करटिया (24 वर्ष), निवासी कोडोली, जिला बीजापुर, हाल मार्केटपारा, नगरनार के रूप में हुई है। ये दोनों उड़ीसा राज्य से शराब लाकर जगदलपुर क्षेत्र में खपाने की योजना बना रहे थे।


जप्त सामान में किंगफिशर बीयर की 12 बोतल (7.800 लीटर) और 8 PM प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की की 1 बोतल (750 एमएल) शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा 8.550 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 2810 रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने एनएच-63 मेन रोड, थाना नगरनार के सामने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बताई गई पल्सर मोटरसाइकिल मौके पर पहुंची, जिसे रोककर तलाशी लेने पर शराब की खेप बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, प्रआर कृष्णा भारती, विनोद यादव, आरक्षक दशरू नाग, चंद्रकुमार कंवर और सैनिक राजकुमार की विशेष भूमिका रही।

No comments