Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गणेश विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी जुलूस में ध्वनि प्रदूषण करने वाले 4 DJ संचालकों पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   बस्तर पुलिस ने गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 4 DJ संचालकों पर क...

जगदलपुर:  बस्तर पुलिस ने गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 4 DJ संचालकों पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट एवं भारत सरकार द्वारा ध्वनि नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी गई थी। इसके बावजूद कुछ DJ संचालकों ने निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि बजाई, जिससे आमजन की शांति व स्वास्थ्य प्रभावित हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस की अपील

बस्तर पुलिस ने सभी DJ संचालकों व आयोजकों से अपील की है कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजन के दौरान ध्वनि स्तर संबंधी मानकों का सख्ती से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी स्वयं उल्लंघनकर्ता की होगी।

No comments