Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मन की बात कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने वाला प्रेरणा स्रोत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को स्थानीय भगत सिंह वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 146 पर कार्यकर्ताओं और आम न...

जगदलपुर:  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को स्थानीय भगत सिंह वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 146 पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात मात्र संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने वाला प्रेरणा स्रोत है। इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों देशवासियों से सीधे जुड़कर सकारात्मकता, सेवा और संकल्प का संदेश देते हैं।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद सरदार भगत सिंह और भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने पावन शारदीय नवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ भी दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कमी करने का ऐतिहासिक निर्णय आमजनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। हर वर्ग और क्षेत्र इस कदम से लाभान्वित होगा और इसी कारण पूरे देश में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। देश में बने उत्पादों और वस्तुओं को अधिक से अधिक अपनाकर हम सभी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम श्रवण के दौरान महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मथुरा तिवारी, दयावती देवांगन, करण जैन, गोदावरी ठाकुर, सुरेश मथरानी, सूर्यकांत साहू, तुलसी ठाकुर, कुसुम साहू, कमला साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जन उपस्थित

No comments