Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शहर को स्वच्छ रखने नगर निगम की सख्ती अवैध रूप से कचरा फेंकने पर 25 हजार का जुर्माना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम जगदलपुर प्रशासन ने कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है।...

जगदलपुर: स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम जगदलपुर प्रशासन ने कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। महापौर संजय पांडे और आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत एयरपोर्ट रोड पर एक वाहन चालक को बिना अनुमति कचरा खाली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।


बोधघाट थाना प्रभारी की तत्परता से वाहन को मौके पर जब्त कर लिया गया और निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक पर ₹25,000 का जुर्माना ठोका।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि जगदलपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। यदि कोई भी व्यक्ति शहर को गंदा करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी स्थान पर अनधिकृत रूप से कचरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग करें और केवल निर्धारित स्थल पर ही कचरा डालें।

नगर निगम प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यापारी, नागरिक या वाहन संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कठोर जुर्माना लगाया जाएगा।

निगम ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और “स्वच्छ जगदलपुर, स्वस्थ जगदलपुर” की दिशा में नगर निगम का साथ दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुंदर शहर उपहार में दिया जा सके।


No comments