Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कांग्रेस की ओछी राजनीति जनता के सामने उजागर भाजपा जिला अध्यक्ष जनता का भरोसा भाजपा पर कायम वेदप्रकाश पाण्डेय

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पराजय स्वीकार कर चुकी कांग्रेस अब झूठे...

जगदलपुर:

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पराजय स्वीकार कर चुकी कांग्रेस अब झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि सत्ता की अंधी लालसा में कांग्रेस बौखला गई है और मुद्दाविहीन होने के कारण ओछी राजनीति एवं गुंडागर्दी को हथियार बना रही है।


श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक मर्यादा और नैतिकता को ताक पर रख चुकी है। इसके प्रमाणस्वरूप कांग्रेस नेताओं के मंच से भद्दी गालियों और अशिष्ट भाषा का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के सर्वमान्य आदिवासी नेता एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप पर निराधार आरोप लगाकर कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भानपुरी स्थित श्री कश्यप के निवास और कार्यालय का घेराव करने के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की इस प्रकार की नकारात्मक राजनीति को देख रही है और हर बार उसे नकारेगी।

श्री पाण्डेय ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंत्री केदार कश्यप क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय और संकल्पित हैं। जनता का भरोसा भाजपा के साथ है और आने वाले समय में यह और मजबूत होगा।

No comments