Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा का सेवा संकल्प मांदर गांव के बाढ़ प्रभावित 262 परिवारों को राहत सामग्री वितरित

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर बस्तर जिले के मांदर गांव मे...

जगदलपुर:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर बस्तर जिले के मांदर गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने 262 से अधिक पीड़ित परिवारों को आवश्यक राशन, वस्त्र, स्वच्छता किट एवं बच्चों के लिए सामग्री वितरित की।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारी संख्या में ग्रामीणजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि इस सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए।


सेवा ही संगठन – किरण सिंह देव

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन अंत्योदय और सेवा को समर्पित रहा। आज उनकी जयंती पर भाजपा ने ‘सेवा ही संगठन’ की भावना को धरातल पर उतारते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद की है। भाजपा सरकार हर विपत्ति में जनता के साथ खड़ी है और हर प्रकार की सरकारी सहायता प्रभावितों तक पहुँचाई जाएगी।”

भाजपा के संस्कारों का परिचायक – महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा केवल अभियान नहीं, भाजपा की संस्कृति और संस्कारों का परिचायक है। इस बार हमने सेवा की शुरुआत उन परिवारों के बीच से की है जिन्हें बाढ़ से सर्वाधिक नुकसान हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से लगातार हरसंभव सहयोग पहुँचाया जाएगा।”

जनता के दुःख-सुख में सहभागी – विनायक गोयल

बस्तर विधायक विनायक गोयल ने कहा कि “जनता के दुःख-सुख में सहभागी बनना हमारा कर्तव्य है। मांदर गांव में राहत सामग्री वितरण केवल शुरुआत है, आगे पुनर्वास, स्वास्थ्य और शिक्षा तक हर स्तर पर प्रभावित परिवारों को सहयोग दिया जाएगा।”

ग्रामीणों से सीधा संवाद

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया। अंत में अतिथियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, बैदुराम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप, मंडल प्रभारी नरसिंह राव, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, सचिव सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments