जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बुधवार को अपने प्रथम बस्तर प्रवास पर जगद...
जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बुधवार को अपने प्रथम बस्तर प्रवास पर जगदलपुर जिला कार्यालय में संभाग स्तरीय बैठक ली। इस अवसर पर बस्तर के सभी सातों जिलों से अजजा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के बस्तर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकारें आमजन की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। बस्तर के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें तथा जनता से गहरा जुड़ाव बनाकर संगठन को सशक्त बनाएं।
बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय और आदिवासी कला संस्कृति पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन लोहंडीगुड़ा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजजा मोर्चा देवेंद्र माहला, प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी, प्रदेश मंत्री संगीता पोयाम, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नारायण मरकाम, प्रताप मंडावी, मनोज ध्रुव, छत्रपाल दुग्गा, सोयम मुक्का, हरिशंकर नेताम, गणेश दुग्गा, जिला राम राणा, आयता राम, राजमन कोर्राम, ईश्वर गावड़े, भुवनेश्वर ध्रुव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments