जगदलपुर: लाल बाग स्थित बस्तर दशहरा लोकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान इंडियन आइडल के प्रथम विजेता एवं लोकप्रिय गायक अभिजीत सा...
जगदलपुर: लाल बाग स्थित बस्तर दशहरा लोकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान इंडियन आइडल के प्रथम विजेता एवं लोकप्रिय गायक अभिजीत सावंत ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से बस्तर की जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान अभिजीत सावंत ने एक के बाद एक नए, पुराने और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर उपस्थित दर्शक उत्साह से झूम उठे। संगीत और उत्सव के इस अद्भुत संगम ने दशहरा लोकोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक भव्य बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप ने गायक अभिजीत सावंत को बस्तर की जनता की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके बस्तर आगमन पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे, तथा एम.आई.सी. सदस्य संग्राम सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
No comments