Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर की गौरव तन्नू जीवनानी का चयन वूमनटेक ग्लोबल अवार्ड 2025 के लिए भारत से एकमात्र प्रतिनिधि

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: बस्तर की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। जगदलपुर की बेटी तन्नू जीवनानी का चयन प्रतिष्ठित Womentech Global Award 2025 में हुआ है।...

जगदलपुर:

बस्तर की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। जगदलपुर की बेटी तन्नू जीवनानी का चयन प्रतिष्ठित Womentech Global Award 2025 में हुआ है। यह प्रतियोगिता विश्वस्तर पर आयोजित की जा रही है और गौरव की बात है कि इस वर्ष के नामांकन में भारत से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में तन्नू जीवनानी को चुना गया है।

तन्नू जीवनानी वर्तमान में अमेरिका स्थित माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन में प्रिंसिपल सिक्योरिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वे आइडेंटिटी सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पॉन्स प्रोग्राम का नेतृत्व करती हैं, जो विश्वभर में 50 से अधिक क्लाउड सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में तन्नू का योगदान नवाचार, खतरा प्रबंधन और घटना प्रतिक्रिया प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए जाना जाता है।

तकनीकी उपलब्धियों के साथ-साथ तन्नू जीवनानी टेक में महिलाओं और अल्प-प्रतिनिधित्व वाले समूहों को सशक्त बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं। वे बेलव्यू कॉलेज, शोरलाइन कम्युनिटी कॉलेज और आइडेंटिटी अंडरग्राउंड के सलाहकार बोर्डों में कार्य करती हैं। इसके अलावा वे वुमन इन सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी (WISP) छात्रवृत्ति समिति और ISACA की पहलों से भी जुड़ी हैं।

तन्नू फोर्ब्स टेक्नोलॉजी काउंसिल, साइबर डिफेंस मैगज़ीन और साइबरसिक्योरिटी इंसाइडर्स जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में एक प्रकाशित विचार नेता (Published Thought Leader) के रूप में जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें 2025 PNW बिजनेस जर्नल वुमन ऑफ इन्फ्लुएंस के रूप में भी सम्मानित किया गया है।

उनके पिता दिलीप जीवनानी एवं माता जमुना जीवनानी ने बताया कि तन्नू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जगदलपुर के निर्मल स्कूल से प्राप्त की थी। आगे की पढ़ाई के लिए वे अमेरिका चली गईं और वहीं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन से माइक्रोसॉफ्ट जैसी विश्वप्रसिद्ध कंपनी में ऊँचा मुकाम हासिल किया।

पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने तन्नू जीवनानी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि – “यह पूरे बस्तर और सिंधी समाज के लिए गौरव का क्षण है। तन्नू ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।” उन्होंने समाज और शहरवासियों से अपील की है कि वूमनटेक ग्लोबल अवार्ड 2025 में तन्नू के लिए वोट कर उनके प्रयास को समर्थन दें।

तन्नू अब तक 11,200 से अधिक वोट प्राप्त कर चुकी हैं, लेकिन मुकाबला कड़ा है। वे सभी से निवेदन कर रही हैं कि नीचे दिए गए लिंक पर जाकर उन्हें वोट दें और उनके लिए इस उपलब्धि को भारत की जीत बनाएं।

🔗 वोट करने के लिए लिंक: https://www.womentech.net/nominee/all/all/141585

No comments