Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ की संभाग स्तरीय प्रथम बैठक जगदलपुर में सम्पन्न

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2025: जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग स्तरीय प्रथम बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन जगदलपुर के बोधघाट ...

जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2025:

जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग स्तरीय प्रथम बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन जगदलपुर के बोधघाट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजापुर जिला संरक्षक श्री तेलैया जी ने की तथा संचालन बस्तर जिला अध्यक्ष श्री के.के. भटनागर द्वारा किया गया।


बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं से शासन-प्रशासन को लगातार अवगत कराना, पत्राचार, मुलाकात एवं संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में काम करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने संगठन के 31 बिंदुओं पर सामाजिक हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री कर्मवीर सिंह जादौन, प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि तिवारी, श्री विपिन कुमार तिवारी, श्री सत्यभान सिंह जादौन, श्री लाला लहरें, श्री अनिल ठाकुर, श्री कोटेश्वर राव चापडी, श्री राजेश माने, श्री महेंद्र कुमार साहू, श्रीमती सत्यशीला मेश्राम सहित बस्तर संभाग के सातों जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


प्रदेश महासचिव श्री विपिन कुमार तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि तिवारी ने बताया कि यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी समय में जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों को पहुंचाया जा सके।


No comments