Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रेलवे स्टेशन पार्किंग से 6.98 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, 15 नवंबर 2025: बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में च...

जगदलपुर, 15 नवंबर 2025:

बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बोधघाट की टीम ने 6.980 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 60,980 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र वासवानी (उम्र 29 वर्ष निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर) लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर शहर के युवाओं को बेचने का काम करता था। पुलिस जांच में पता चला कि संदेह से बचने के लिए वह हर बार कम मात्रा में गांजा लाता था और उसे अलग-अलग स्थानों में बेचता था।

14 नवंबर को थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रेलवे स्टेशन कार पार्किंग क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी में आरोपी के पास से 6.980 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

निरीक्षक: लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक: ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

सहायक उप निरीक्षक: सुजाता नायडू

प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, सुनील मनहर, बलराम कश्यप

आरक्षक: होरीलाल आर्मो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बस्तर पुलिस का लक्ष्य युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाना और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना है।

No comments