Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत,जनजातीय गौरव दिवस में भाग लिया

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आत्मीय...

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आत्मीय स्वागत किया गया। 



स्वागत समारोह में सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय,पुलिस अधीक्षी शलभ सिन्हा,और अन्य प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 



मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ की असली पहचान उसकी जनजातीय परंपराओं और संस्कृति में निहित है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जगदलपुर में धुरवा समुदाय के लोगों के बीच एक गहरापन और आत्मीयता महसूस की। 


इस जनजातीय गौरव दिवस के समारोह में उन्होंने जनजातियों के लिए सम्मान निधि की घोषणा की है, जिससे समुदायों को उनकी पहचान बनाए रखने और आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। 


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार न सिर्फ सांस्कृतिक संरक्षण पर ध्यान दे रही है, बल्कि जनजातीय इलाकों के विकास और उनकी कल्याण योजनाओं का भी व्यापक विस्तार कर रही है। 


यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के रूप में भी मनाया जा रहा है,जिसे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में महत्व मिला है।




No comments