Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जिला सहकारी बैंक जगदलपुर के कर्मचारी 17 नवंबर से करेंगे हड़ताल, पाँच साल से लंबित वेतनवृद्धि को लेकर आक्रोश

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, 2 नवंबर 2025: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर में 17 नवंबर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने जा रही है। यह निर्णय आ...

जगदलपुर, 2 नवंबर 2025:

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर में 17 नवंबर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने जा रही है। यह निर्णय आज बैंक कर्मचारी संघ की विशेष आमसभा में सर्वसम्मति से लिया गया। कर्मचारियों ने पाँच वर्षों से लंबित वेतनवृद्धि को लेकर गहरा असंतोष जताया है।

कर्मचारी संघ का कहना है कि वर्ष 2020 से वेतनवृद्धि लंबित है, जबकि शासन को इससे एक भी रुपये का अतिरिक्त भार नहीं पड़ना है। पंजीयक सहकारी संस्थाएं, रायपुर द्वारा यह वेतनवृद्धि पिछले पाँच वर्षों से रोकी गई है।


संघ ने बताया कि पंजीयक द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार बैंक ने मार्च 2025 में सभी आवश्यक शर्तें पूरी कर ली थीं। कर्मचारियों ने 30% स्टाफ कमी के बावजूद मेहनत से कार्य किया, परंतु शासन ने छह महीने बीत जाने के बाद भी वेतनवृद्धि की अनुमति नहीं दी।

संघ के पदाधिकारियों ने कई बार मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की तथा पत्राचार भी किया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शासन और पंजीयक दोनों संस्थाएं उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही हैं।


संघ ने यह भी बताया कि पंजीयक और शासन वेतनवृद्धि के मामले में दो बार हाईकोर्ट बिलासपुर में हार चुके हैं, फिर भी उन्होंने अब इस प्रकरण को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर मामला लंबित कर दिया है।

बैंक कर्मचारी संघ का कहना है कि सहकारी बैंक 1949 से ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में घाटे के बावजूद शासन की सभी योजनाओं को संचालित कर रहा है। बावजूद इसके, शासन द्वारा सहयोग के बजाय विरोध किया जा रहा है।

हड़ताल के चलते धान खरीदी सहित कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो सकते हैं। संघ ने शासन और पंजीयक से अपील की है कि वे तत्काल वेतनवृद्धि का आदेश जारी करें, ताकि हड़ताल टल सके और ग्रामीण क्षेत्रों के वित्तीय कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।


No comments