Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर भाजपा जिला संगठन की नई टीम की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिला संगठन में बड़े बदलाव करते हुए नई जिला पदाधिकारियों की टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अ...

जगदलपुर:   भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिला संगठन में बड़े बदलाव करते हुए नई जिला पदाधिकारियों की टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने शुक्रवार को नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित की।

नई घोषणा में रजनीश पाणिग्रही और परीसराम बेसरा को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वहीं नरसिंह राव, ललिता बघेल, आर्येन्द्र सिंह आर्य, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू और लखीधर बघेल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला मंत्रियों के रूप में फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, खितेश मौर्य, किरण सेन और रैतूराम बघेल को जिम्मेदारी दी गई है।

वित्तीय प्रबंधन की भूमिका में प्रदीप देवांगन को जिला कोषाध्यक्ष तथा बिपिन मालवीय को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही रोहित त्रिवेदी को कार्यालय मंत्री, राजपाल कसेर को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

मीडिया प्रबंधन के लिए आलोक अवस्थी को जिला मीडिया प्रभारी और कृष्ण कुमार शुक्ला को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

डिजिटल प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दिनेश केजी (सोशल मीडिया प्रभारी) और सुरेश मिश्रा (सह सोशल मीडिया प्रभारी) को दी गई है।

घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मज़बूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

No comments