जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती वर्ष पर आगामी 24 नवंबर को विशाल एकता पदयात्रा निकाली ज...
जगदलपुर:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती वर्ष पर आगामी 24 नवंबर को विशाल एकता पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में नवगठित जिला पदाधिकारियों की पहली जिलास्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंडता की ताकत दी थी। उन्हीं की प्रेरणा से भाजपा पूरे देश में एकता पदयात्रा आयोजित कर रही है। जिले में यह पदयात्रा 24 नवंबर को सुबह 11 बजे करीत गाँव से प्रारंभ होकर कोहकापाल, मालगांव, उरिकपाल होते हुए लालबाग मार्ग से माँ दंतेश्वरी मंदिर के सामने संपन्न होगी। यात्रा के दौरान तीन सभाओं का भी आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सरदार पटेल जैसी महान विभूतियों का स्मरण राष्ट्रभावना को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और भाजपा कार्यकर्ता जनता को इसके लिए जागरूक करें।
बैठक को पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप और जगदलपुर विधानसभा BLA-1 अनिल शर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने किया।
जिलास्तरीय बैठक में निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेंद्र पाण्डेय, आर्येन्द्र सिंह आर्य, ललिता बघेल, सफीरा साहू, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, विपिन मालवीय, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, किरण सेन, रैतूराम बघेल, आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, दिनेश केजी, सुरेश मिश्रा, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments