जगदलपुर: भाजपा पश्चिम नगर मंडल द्वारा आज रविवार को मितानिन दिवस मनाते हुये मितानीन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। स्थानीय गंगा नगर वार्ड ...
जगदलपुर:
भाजपा पश्चिम नगर मंडल द्वारा आज रविवार को मितानिन दिवस मनाते हुये मितानीन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। स्थानीय गंगा नगर वार्ड के माड़िया सराय भवन में कार्यक्रम आयोजित कर मितानिन बहनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुये।
भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा और पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने मितानीन दिवस की शुभकामनाएँ देते हुये मितानीन कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की सराहना की। मितानीन दिवस के आयोजन में सुमित्रा कश्यप (मितानिन ट्रेनर), नवीन कुरैशी (क्षेत्रीय समन्वयक), सुमनी ठाकुर, पार्वती नाग, जुबेदा बेगम, मालती ठाकुर, कनेश्वरी साहू, रेखा उपाध्याय, रजनी सोनी, धनिता साहू, अंविका यादव, मनीषा चौधरी, चंद्रा शर्मा, दीपा बघेल, रुनझुन ठाकुर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम अवसर में प्रमुख रूप से जिला मंत्री रैतु राम कश्यप, नगर मण्डल महामंत्री संजय चंद्राकर, जिला कार्यालय सह-प्रभारी राजपाल कसेर, मीडिया/ सोशल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, नगर मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद आशा साहू, युवा मोर्चा सदस्य अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।



No comments