Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर में महिलाओं के लिए दो पिंक शौचालयों के निर्माण को मिली मंजूरी संजय मार्केट और शहीद पार्क में बनेगी नई सुविधाएं

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     नगर निगम जगदलपुर में महिलाओं की स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो पिंक शौचालयों के निर्माण को हरी झंडी दे दी...

जगदलपुर:    नगर निगम जगदलपुर में महिलाओं की स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो पिंक शौचालयों के निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। मेयर इन काउंसिल की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसके तहत संजय मार्केट और शहीद पार्क क्षेत्रों को निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है।  इन शौचालयों का निर्माण वित्तीय वर्ष 2025–26 में कार्पोरेट सामाजिक दायित्व  गतिविधियों के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए स्वीकृति और वित्तीय सहयोग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के माध्यम से प्राप्त होगा, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संजय मार्केट और शहीद पार्क ऐसे स्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रमिक और यात्री प्रतिदिन आते हैं। ऐसे में पिंक शौचालय उनकी सुविधा और सम्मान दोनों की रक्षा करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए नगर निगम द्वारा पिंक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को प्रेषित किया गया है। कंपनी अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इस परियोजना को पूरा करेगी, जिससे स्थानीय महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं वाले शौचालय उपलब्ध हो सकेंगे।

महापौर ने कहा कि सरकार और नगर निगम दोनों ही शहरी विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिंक शौचालय परियोजना इसी दिशा में एक अहम कदम है, जो महिलाओं को सम्मानजनक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

महापौर ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय उपलब्ध कराना सिर्फ स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिला सुरक्षा और गरिमा से भी जुड़ा है। नए पिंक शौचालयों से शहर में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और समावेशी वातावरण को और मजबूती मिलेगी।

नगर निगम के अनुसार, संजय मार्केट और शहीद पार्क में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे शहर में महिला सुविधाओं में और सुधार आएगा।

No comments