Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गोल बाजार चौक में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, भाजपा वित्त मंत्री का पुतला दहन ‘जन-विरोधी रजिस्ट्री नियमों’ के खिलाफ बस्तर में गरजी आप

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: आम आदमी पार्टी बस्तर जिला इकाई ने आज शहर के गोल बाजार चौक में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए “जन-विरोधी रजिस्ट्री नियमों” के खिला...

जगदलपुर:

आम आदमी पार्टी बस्तर जिला इकाई ने आज शहर के गोल बाजार चौक में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए “जन-विरोधी रजिस्ट्री नियमों” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वित्त मंत्री के खिलाफ पुतला दहन कर गरीब, मजदूर और भूमिहीन परिवारों के हितों की अनदेखी किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

नेता समीर खान ने आरोप लगाया कि
भाजपा सरकार द्वारा रजिस्ट्री में बनाए गए नए नियम गरीबों की जमीन खरीदने की क्षमता छीनने वाले हैं। मजदूर और भूमिहीन परिवार पहले ही संघर्ष कर रहे थे, अब बढ़े हुए शुल्क और कठोर नियम उन्हें पूरी तरह जमीन के अधिकार से वंचित कर देंगे। डबल इंजन सरकार केवल पूंजीपतियों का हित देख रही है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ में 223 से 300 एकड़ तक जमीन खरीदने वालों की सूची सरकार सार्वजनिक करे।
जब भूमिहीन 1000 स्क्वायर फीट जमीन भी नहीं खरीद पा रहे, तब भाजपा के बड़े नेता हजारों एकड़ जमीन कैसे खरीद लेते हैं? उन्होंने कहा।

नेता दनती राम ने कहा कि

बस्तर के अंदरूनी इलाकों में किसान और मजदूर रोज कमाते और रोज खाते हैं। रजिस्ट्री के भारी शुल्क भरना उनके लिए असंभव है। गरीब परिवारों के लिए जमीन खरीदना जीवनभर की बचत का निर्णय होता है, ऐसे में नए नियम पूरी तरह जन-विरोधी साबित होंगे।”

महिला नेता आरती पटनायक ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा
महिलाएं वर्षों की मेहनत से बचत कर छोटा सा घर बनाने का सपना देखती हैं, लेकिन 1000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदना भी अब मुश्किल हो गया है। सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों के अधिकार छीन रही है। महिलाएं इस अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

समीर खान ने आगे कहा कि धान खरीदी को लेकर किसान पहले ही परेशान हैं न टोकन मिल रहा, न खरीदी हो रही; ऊपर से नए नियमों के नाम पर अतिरिक्त बोझ डालकर सरकार गरीब वर्ग को और संकट में धकेल रही है, जबकि बड़े उद्योगपतियों और बिल्डरों को जमीन खरीदने में पूरी छूट दी जा रही है।

आप ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार रजिस्ट्री के नए नियम वापस नहीं लेती, तो बस्तर से राजधानी तक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे
समीर खान, दनती राम पोयम, जोगां, राकेश कश्यप, सुकलु मरकाम, मुकेश लहरे, आरती पटनायक, शंकर, बुधराम, चित् राम, संजय सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments