Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गढ़िया अटल चौंक में भाजपाइयों ने छत्तीसगढ़ निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

यह भी पढ़ें -

◆जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,कहा-हमेशा पथ प्रदर्शक बने रहेंग जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- भारतीय जनता पार्टी पदाधिक...

◆जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,कहा-हमेशा पथ प्रदर्शक बने रहेंग


जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज लोहण्डीगुड़ा मंडल के अंतर्गत गढ़िया चौंक में भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती पर स्थानीय गढ़िया अटल चौंक में भाजपा कार्यकर्ता ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और सब ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया। 



इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मंगतु कश्यप और गढ़िया सरपंच भरत कश्यप ने उनके प्रेरक व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। श्री मंगतू कश्यप ने कहा कि ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी अटल जी ने दिखाया कि राजनीति मर्यादा,संवाद और सेवा का साधन हो सकती है ।उन्होंने कहा कि उनकी वाणी का ओज,विचारों की गहराई और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट आस्था हम सबके लिए हमेशा पथप्रदर्शक बनी रहेगी। सभी ने श्रद्धेय अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया,गढ़िया सरपंच भरत कश्यप,बोंजा मौर्य,पीलूराम बघेल,सुदरू सेठिया,अजय बघेल,रायधर मौर्य,लखन ठाकुर,संतु कश्यप,कुपी कश्यप,लखन कश्यप,चेतन ग्वाल,धनसिंह ठाकुर,अर्जुन यादव,धनेश सेठ्ठी,हेमराज सेठिया,महेश कश्यप,महेंद्र मौर्य,झूलूराम,सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों उपस्थित थे।

No comments