जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी संगठन की गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार...
जगदलपुर:
भारतीय जनता पार्टी संगठन की गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को जगदलपुर विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन स्थानीय वीर सावरकर भवन में किया गया। बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना अपने आप में एक महती जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संपन्न करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्री देव ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 25 दिसंबर को अटल स्मृति दिवस एवं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से भव्य रूप से मनाया जाएगा।
बैठक में बस्तर जिला संगठन प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता थे। उनके नेतृत्व में देश को स्वर्णिम चतुर्भुज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक सौगातें मिलीं। उन्होंने कहा कि अटल जी के सपनों को साकार करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर किया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रस्तावना उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री परीस बेसरा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या शरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह आर्य, पदलाम नाग, अनिल शर्मा, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, रोहित त्रिवेदी, सुब्रतो विश्वास, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, हरिराम मण्डावी, देवीप्रसाद बेंजाम, किरण सेन, फूल सिंह सेठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments