जगदलपुर: नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने तथा जलभराव एवं यातायात समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से महापौर संजय पाण्डे...
जगदलपुर: नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने तथा जलभराव एवं यातायात समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से महापौर संजय पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित एम.आई.सी. (महापौर इन काउंसिल) की बैठक में 14 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। इन कार्यों के लिए कुल 349.08 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि निगम क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन कार्यों के पूरा होने से सड़क, नाला एवं प्रकाश व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी, जिससे नगर का समग्र विकास होगा।
14 स्वीकृत निर्माण कार्यों का विवरण:
1. लोकमान्य तिलक वार्ड (क्र. 37) – पंचायत भवन से बालबाड़ी तक बी.टी. रोड निर्माण एवं चौड़ीकरण।
2. दलपत सागर वार्ड (क्र. 18) – साई कॉलोनी से चित्रकोट रोड तक आर.सी.सी. नाला निर्माण।
3. छत्रपति शिवाजी वार्ड (क्र. 35) – मिश्रा घर से चित्रकोट रोड तक आर.सी.सी. नाला निर्माण।
4. गुरुगोविंद सिंह वार्ड (क्र. 36) – पी.एम.ए.वाय. आवास से बस्तर निर्माण कॉलोनी तक आर.सी.सी. नाला निर्माण।
5. चन्द्रशेखर वार्ड (क्र. 41) – जज बंगला से सनसिटी पुलिया तक आर.सी.सी. नाला निर्माण।
6. महारानी वार्ड (क्र. 14) – हिंगलाजिन मंदिर से चांदनी चौक तक आर.सी.सी. नाला निर्माण।
7. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड (क्र. 08) – तहसीलदार आवास से नेशनल हाईवे तक रोड चौड़ीकरण।
8. चन्द्रशेखर वार्ड (क्र. 41) – सनसिटी अटल आवास पुलिया से एक्सिस्टिंग नाला तक आर.सी.सी. नाला निर्माण।
9. अटल बिहारी बाजपेई वार्ड (क्र. 38) – पी.एम.ए.वाय. 208 यूनिट से बी.टी. रोड तक सीसी रोड निर्माण।
10. छत्रपति शिवाजी वार्ड (क्र. 35) – पी.एम.ए.वाय. 116 यूनिट से बी.टी. रोड तक सीसी रोड निर्माण।
11. बलीराम कश्यप वार्ड (क्र. 43) – आयुक्त आवास के पीछे आर.सी.सी. नाला एवं पुलिया निर्माण।
12. महारानी वार्ड (क्र. 14) – चांदनी चौक से कोर्ट चौक तक डिवाइडर पोल एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था।
13. गुरुगोविंद सिंह वार्ड (क्र. 36) – कंगोली रोड से पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक बी.टी. रोड निर्माण।
14. महारानी वार्ड (क्र. 14) – बंगीय समाज भवन से शहीद पार्क पुलिया तक आर.सी.सी. नाला निर्माण।
महापौर ने जताई संतुष्टि
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि ये सभी कार्य स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किए गए हैं। नालों के निर्माण से जलभराव की समस्या कम होगी, वहीं सड़क और प्रकाश व्यवस्था से नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि सभी कार्यों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करते हुए पूरा किया जाएगा।
नागरिकों से सहयोग की अपील
महापौर ने निर्माण कार्यों के दौरान होने वाली अस्थायी असुविधाओं को समझने और सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य शहर को आने वाले समय में आधुनिक और सुविधाजनक स्वरूप देंगे।


No comments