जगदलपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम जगदल...
जगदलपुर:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम जगदलपुर शहर पश्चिम मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी 23 वार्डों में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश झा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम मंडल के विभिन्न वार्डों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और संघर्षों के साथ-साथ 2026 की चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ऑपरेशन सिंध, खेल जगत में भारत की बढ़ती सफलता, अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रही उल्लेखनीय प्रगति तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाले ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष श्री कमलचंद भंजदेव सहित आर्येन्द्र सिंह आर्य, आनंद मोहन मिश्रा, रामकुमारी यादव, रजनीश पाणिग्राही, एल. ईश्वर राव, संतोष त्रिपाठी, महेश्वरी ठाकुर, दिनेश पाणिग्राही, शशि भूषण रथ, नरेंद्र पाणिग्राही, श्रीमती प्रमिला कपूर, सुरेश गुप्ता, उमाकांत सिंह, विपिन मालवीय, दिनेश के. जी., लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सूर्यभूषण सिंह, अविनाश गौतम, मायारानी बरई, गायत्री कश्यप, आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत कार्यक्रम है, जो आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है।


No comments