जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर मंडल पश्चिम में संगठन सशक्तिकरण अभियान तेज ...
जगदलपुर:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर मंडल पश्चिम में संगठन सशक्तिकरण अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में नगर मंडल पश्चिम अंतर्गत 11 शक्ति केंद्रों में लगातार वन-टू-वन एवं बूथस्तरीय बैठकों का सफल आयोजन किया गया। इन बैठकों के माध्यम से बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सफीरा साहू सहित वरिष्ठ पदाधिकारी आर्येन्द्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, रजनीश पाणिग्राही, विपिन मालवीय, राजपाल कसेर एवं दिनेश के.जी. की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठकों के दौरान बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता समन्वय, आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक ढांचे की मजबूती तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें संगठन के लक्ष्यों के प्रति स्पष्ट दिशा प्रदान की। नेताओं ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी संगठन और सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेंगी। नगर मंडल पश्चिम में आयोजित इन बैठकों को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में सहायता मिलेगी।
बैठकों की सफलता में सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की सक्रिय और समन्वित भूमिका रही। महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव शक्ति केंद्र में प्रभारी अविनाश सिंह गौतम एवं सहप्रभारी माहेश्वरी ठाकुर, भैरम देव शक्ति केंद्र में सुधा मिश्रा, प्रतापदेव शक्ति केंद्र में अतुल सिम्हा एवं सतीश बाजपेई, इंदिरा शक्ति केंद्र में योगेश शुक्ला एवं दिलीप झा, पं. दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र में सूर्यभूषण सिंह एवं ब्रिजेश शर्मा, मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र में आशा साहू, सरदार वल्लभभाई पटेल शक्ति केंद्र में शशिनाथ पाठक एवं दिलीप सुंदरानी, अटल बिहारी बाजपेई शक्ति केंद्र में दसरथ गुप्ता एवं अतुल कौशल, गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र में संजय चंद्राकर एवं उमेश गुप्ता, महाराणा प्रताप शक्ति केंद्र में मायारानी बरई एवं चंदन सिन्हा तथा लोकमान्य तिलक शक्ति केंद्र में गायत्री कश्यप एवं बिजली बैद्य की विशेष भूमिका रही।
भाजपा नगर मंडल पश्चिम के इस संगठनात्मक अभियान को कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है और आने वाले समय में इसका असर जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।



No comments